नारायण नारायण भजले घडी दो घड़ी नारायण नारायण

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नारायण नारायण भजले घडी दो घड़ी नारायण नारायण,

ये नाम बड़ा अनमोल मीठे मीठे ये बोल,

नारायण नारायण भजले मन घडी दो घडी नारायण नारायण

ये जीवन की सचाई है मोह माया काम ना आई है,

तूने पाप किये या पुण्य किये बस ये ही तेरी कमाई है,

नारायण नारायण भजले मन घडी दो घडी नारायण नारायण

ये तुम भी निर्भर करता तू भाव ये भज या भेह से भज,

हर हाल में खुश ठाकुर होंगे, तू प्रेम से भज या प्रेम से भेज,

नारायण नारायण भजले मन घडी दो घडी नारायण नारायण

सांसो का भरोसा मत करना ना जाने कब रुक जायेगी,

कही कल परसो के चक्र में खाबो से तेरे निकल जाएगी,

नारायण नारायण भजले मन घडी दो घडी नारायण नारायण

कलयुग में श्याम को पाने की नहीं इसे सरल कोई युक्ति,

कहता मोहित इत्हास गवा सुमिरन से ही मुकति मिलती,

नारायण नारायण भजले मन घडी दो घडी नारायण नारायण

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।