ओ श्याम प्यारे हारे के सहारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ श्याम प्यारे हारे के सहारे आये तेरे द्वारे आये हम,

ओ करदे कर्म करदे कर्म,

माँ मोरवी का लाल तू निराला हम को बिन मांगे सब देने वाला,

बाबा तेरा ही नाम है सहारा मेरा,

तेरी ही शरण में है गुजरा मेरा,

सेवा में लगा ले सच्चा असारा रे दूर करदे सारे दर्दो गम,

ओ श्याम प्यारे हारे के सहारे आये तेरे द्वारे आये हम,

खाटू नरेश तीन बाण धरी नीले घोड़े की करता सवारी,

विनती यही है के भकत पर ध्यान दे,

सुख शांति का हमे बाबा वरदान दे,

यश कीर्ति दे दे सुख शांति दे दे किरपा कभी भी न हो कम,

ओ श्याम प्यारे हारे के सहारे आये तेरे द्वारे आये हम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।