मेरे बन जाते सब काम जब लेता तेरा नाम गुरु जी

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बन जाते सब काम, जब लेता हूं तेरा नाम,

गुरु जी गुरु जी गुरु जी गुरु जी,

जब जीवन में संकट आया तुझको पाया साथ मेरे,

सर पे सदा तेरा हाथ रहा, सब काम हुए छोटे या बड़े,

मेरी जब जब डोली नइयाँ , तूने लिया है थाम,

गुरु जी गुरु जी गुरु जी,

जब भी जो भी तुझसे मांगा, खुशियों से दामन भर डाला,

जीवन की अंधेरी रातों में, तूने ही दिखाया उजियाला,

मेरे जब भी जले हैं पांव, तूने पल में करदी छांव,

गुरु जी गुरु जी.......

अब यही मांगू गुरु जी तुमसे आँखों की प्यास भुजा दो,

कुछ और नहीं है चाह बस आ के मुझे दरश दिखा दो,

मेरी विन ती सुनो गुरु जी आया तेरे द्वार,

गुरु जी गुरु जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।