जब से देखा तुम्हे तो

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब से देखा तुम्हे जाने क्या हो गया,

ओ शिर्डी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

तू दाता है तेरा पुजारी हु मैं,

तेरे दर का बाबा भिखारी हु मैं,

तेरे चोखट में दिल मेरा खो गया,

ओ शिर्डी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

जबसे मुझको साईं तेरी भक्ति मिली,

मेरे मुर्जाये जीवन में कलियाँ खिली,

जो न सोचा था वही हो गया,

.ओ शिर्डी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

तेरे दरबार की अजब शान है,

जो भी देखे तुझपे कुर्बान है,

तेरी भक्ति का मुझको नशा हो गया,

ओ शिर्डी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

मैंने जब से है शिर्डी का दर्शन किया,

तेरे चरणों में तन मन ये अर्पण किया,

इक दफा शिर्डी नगरी में जो भी गया,

ओ शिर्डी वाले बाबा मैं तेरा हो गया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।