आया हु तेरे दर पे एह श्याम खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आया हु तेरे दर पे एह श्याम खाटू वाले,

हारा हुआ हु जग से चरणों में मुझको बिठा ले,

आया हु तेरे दर पे.......

दुनिया की भीड़ में तो जीना हुआ है मुश्किल,

रस्ते में ठोकरे थी मुझको मिली न मंजिल,

अब तो ये ज़िंदगानी कर दी तेरे हवाले,

हारा हुआ हु जग से चरणों में मुझको बिठा ले,

आया हु तेरे दर पे.......

बाबा मैं सत्य पथ पे चलता रहा अकेले,

लेकिन मिले मुझे तो झूठे ये जग के मेले,

सत्संग की अगन में मुझको भी तू तपा ले,

हारा हुआ हु जग से चरणों में मुझको बिठा ले,

आया हु तेरे दर पे.......

जो भी कदम बड़ाऊ माया पुकार ती है,

भटके नहीं कभी वो जिनका तू सारथि है,

चोखानी चाहे सेवा चाकर मुझे बना ले\,

हारा हुआ हु जग से चरणों में मुझको बिठा ले,

आया हु तेरे दर पे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।