जन्मे अवध में राम मंगल गाओ

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ रे,

दो सब को ये पैगाम घर घर जाओ री,

माता कौशल्या को सब दो बधाई,

माता केकई को सब दो बधाई,

माता सुमित्रा को सब दो बधाई,

आई रे बड़ी शुभ घड़ी आई,

देखो प्रगटे है चारो लाल मन हर्षायो रे,

सारे नगर में बाजे बधाई, आज अयोद्या में बजे बधाई,

आई रे बड़ी शुभ घड़ी आई ,सावन की जैसे बरसा छाई,

पावन है दिन का भाग, दिप झलाओ रे

बँधन बार बंधाओ घर घर मे, देव ऋषि हरसे अम्बर में,

भक्तो के पुराण काम खुशिया मनाओ री,

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ रे,

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ रे,

पं-दिनेश वैष्णव

जिला भीलवाड़ा गुलाबपुरा (कोटडी)

9462247567

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।