मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,

होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे

छोटो सो कन्हैयो मेरो बांसुरी बजावे

यमुना किनारे देखो रास रचावे

पकड़ी राधे जी की बइयाँ

देखो घूमर घाले

होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे

छम छम बाजे देखो राधे की पैजनियाँ

नाचे रे कन्हैयो मेरो छोड़ के मुरलिया

राधे संग में नैन लड़ावे

नाचे सागे सागे

होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे

मीठी मीठी मेरे सांवरे की मुरली बाजे,

होकर श्याम की दीवानी राधा रानी नाचे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।