हे श्याम मुझे अपना ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हे श्याम मुझे अपना ले दुनिया से डर लगता है

दुनिया यह दो बूंद नहीं बस तू ही सागर लगता है॥

जब से आया इस दुनिया में लगे न कोई अपना

एक तुम ही हो मेरे गिरधर लगे जगत यह सपना,

ये दुनिया विरानी बस्ती तू अपना घर लगता है॥

करुणा के सागर तुम हो , भक्तों के तुम भयहारी

सुखकर्ता हो दुखहर्ता हो सबके तुम हितकारी,

तेरा पावन प्रेम जगत में मर के अमर लगता है॥

छल ही छल है इस दुनिया में एक तुम ही तो निश्छल हो

भक्तों की प्यास बुझाते एक तुम ही अमृत जल हो,

उद्धार करो मेरे प्रभु जी यह तन मन तुझ में लगता है॥

Singer/Composer- Satyam Anandjee

Lyricist- K.S Hari Premi

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।