साई बाबा मेरे घर आओ

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

ओ मोरे अंगना के भाग जगा,

मोरी अँखियो की प्यास भुजा साई बाबा मेरे घर आ,

कब तक तुम्हरी राह निहारे मेरे प्यासे नैना,

बिन दर्शन ये नैन विचारे कैसे पाए चैना,

अपनी प्यारी प्यारी सूरत मुझको दिखलाओ,

साई बाबा मेरे घर आओ,

तुमसे मेरी आस है साई तुम हो मेरा सपना,

इक तुम ही हो अपने मेरे कोई नहीं है अपना,

उजड़ी हुई है मेरी कुटिया इसको स्वर्ग बनाओ,

साई बाबा मेरे घर आओ......

जाप्ता रहता है मेरा मन तुम्हारे नाम की माला,

कब तक अँधियारो में रहु मैं देदो मुझे उजाला,

ऐसे नहीं आते हो तो फिर सपने में आ जाओ,

साई बाबा मेरे घर आ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।