देदे थोड़ा प्यार कन्हैया तेरा क्या घट जाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देदे थोड़ा प्यार कन्हैया तेरा क्या घट जाएगा

साँवरे सलोने मेरा काम बन जाएगा

मैने सारा जीवन तेरी याद में गुजारा है

तेरा ही सहारा मुझको तेरा ही सहारा है

थोड़ा जो ये प्यार मेरी झोली पड़ जाएगा

साँवरे सलोने...

देते हो सभी को आज मैं भी लेके जाऊँगा

झोली मेरी भर दे भगवन गीत तेरे गाऊंगा

आज ना बिखरी तेरे दर से खली जाएगा

साँवरे सलोने...

तारते हो पापियों को प्यार की निगाहों से

मेरा सारा जीवन प्यारे भरा है गुनाहो से

देख मेरा खता तेरा मन भर आएगा

साँवरे सलोने...

कृपा करो लाड़ली सरकार

मिला दो श्याम से एक बार

मिला दो मोहन से एक बार

मिला दो कान्हा से एक बार

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।