मैं तेरे हैप्पी बर्थडे पे उपहार तुम्हे क्या दू

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दातार तुम्हे क्या दू सरकार तुम हे क्या दू,

मैं तेरे हैप्पी बर्थडे पे उपहार तुम्हे क्या दू,

तेरे लिए ही कlलिया लेने जा पहुंचा मैं भागो में,

छोटी सी एक तितली आके बोली मेरे कानो में,

नीले घोड़े वाला बाबा खुसबू भरे गुलाबो में,

कचनार तुम्हे क्या दू सदा बहार तुम्हे क्या दू,

मैं तेरे हैप्पी बर्थडे पे उपहार तुम्हे क्या दू,

आभूषण की खातिर मैंने छानी ख़ाख़ बाज़ारो की,

तभी कान में पड़ी सुनई बोली सभी सुनारो की,

सांवरिया के आगे फीकी सुंदरता है हारो की,

हार तुम्हे क्या दू शृंगार तुम्हे क्या दू,

मैं तेरे हैप्पी बर्थडे पे उपहार तुम्हे क्या दू,

कहे अनाड़ी भोग को मेरा हलवाई के घर पे पहुंचा,

कभी कान में मीठा मीठा हलवाई का स्वर गूंजा,

खीचड़ो से सांवरिया का भोग नहीं है कोई ऊचा,

रसधार तुम्हे क्या दू मलाई दार तुम्हे क्या दू,

मैं तेरे हैप्पी बर्थडे पे उपहार तुम्हे क्या दू,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।