राधे ओ राधे तूने क्या कर दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधे ओ राधे तूने क्या कर दिया,

चोरी से मेरा दिल ले लिया,

कान्हा ओ कान्हा तूने क्या कर दिया,

चोरी से मेरा दिल ले लिया,

माथे पे बिंदिया है कानो में बाला है,

राधे के नैनो का जादू निराला है,

राधे की पायल ने जादू किया,

चोरी से मेरा दिल ले लिया,

मैं तो हु गोरी कान्हा तू काला है,

तेरा और मेरा मेल कब होने वाला है,

चोली सजाई कहे पिया,

चोरी सी मेरा दिल ले लिया,

राधे ये कान्हा का रिश्ता पुराना है,

गाये करण ये प्यारा तराना है,

अब तो करण पे कर दो दिया,

चोरी से मेरा दिल ले लिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।