जन्मदिन सँवारे तू बैठा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जन्मदिन सँवारे तू बैठा है किस गांव रे,

सजा है खाटू धाम रे तू आजा मेरे श्याम रे,

खड़े है दिल थाम रे,

जन्मदिन पर तेरे दीवाने आ गये,

तुझे मेरे सांवरिया रिजने आ गये,

हुए है सब वनवारे,तू बैठा है किस गांव रे,

तू आजा आजा मेरे श्याम रे खड़े है दिल थाम रे,

रात ग्यारस की तेरे दीदार की,

राह देखे सभी श्याम सरकार की,

पुकारे तेरा नाम रे,तू बैठा है किस गांव रे,

तू आजा आजा मेरे श्याम रे खड़े है दिल थाम रे,

तेरे दरबार में बात मशहूर है,

आ गया जो यहाँ हुआ भरपूर है,

तू भरे भंडार रे,आये जो तेरे दवार रे,

तू बैठा है किस गांव रे,

तू आजा आजा मेरे श्याम रे खड़े है दिल थाम रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।