केशव माधव गोपाला

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

केशव माधव गोपाला हे नटनागर गोपाला

हे गोविंदा गोपाला मनमोहना

रास रचैया गोपाला, बंशी बजैया गोपाला

माखन चुरैया गोपाला गो...पा...ला...

राधा रमना, हे नन्द नंदना

हे मनहर मनमोहना

गिरिवर धारी, कृष्ण मुरारी

श्याम सुन्दर, मनमोहना

केशव माधव गोपाला, हे नटनागर गोपाला...

वृंदा वन में, कुंजगलिन में, मधुवन में, गो..पा..ला..

यमुना तट पे, वंशीवट पे, पनघट पे, गो..पा..ला..

गोपाला गोपाला गोपाला

केशव माधव गोपाला हे नटनागर गोपाला..

ब्रज सिरमौर मेरो, माखन चोर मेरो,

है चितचोर मेरो मोहना..(ओ कान्हा)

यशोमती लाल मेरो,मदन गोपाल मेरो,

कृष्णा मुरार मेरो मोहना

केशव माधव गोपाला हे नटनागर गोपाला

संपर्क - +919830608619

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।