अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह,

सब दुनिया करि अमीर कैसा बादशाह,

भर भर के झोली बाँट रहा दुःख संकट सबके काट रहा,

बदले सबकी तकदीर कैसा बादशाह,

अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह,

है बेश तो साधु संतो का पर मालिक है सब पंथो का,

है गीता यही कुरान यही है सार यही सब ग्रंथो का,

कदमो में साई के जन्नत है पूरी होती हर मन्नत है,

बांटे सब को जागीर साई बादशाह,

अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह,

शिरडी वाले साई बाबा नित चमत्कार दिखलाते है,

चौकठ इनकी आने वाले मुँह मांगी मुरादे पाते है,

नहीं साई सा कोई ज़माने में नहीं कमी है कोई खजाने में,

करे तंगी का आखिर साई बादशाह ,

अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह,

त्याग के अपने राग देवेश साई की धुन में रम जाते,

साई की किरपा से दुःख संकट सब उसके हो खत्म जाते,

मेरा साई ऐसा दाता है दीनो का एक विद्याता है,

होने नहीं देते अधीर साई बादशाह,

अरे देखो एक फ़कीर कैसा बादशाह,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।