यशोदा का लल्ला माखनचोर

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चोरी चोरी माखन चुराता है ये श्याम,

मीठी मीठी बांसुरी बजाता है ये श्याम,

देखो जहाँ देखो यही शोर हो गया,

यशोदा का लल्ला माखनचोर हो गया

आप ही सम्भालो इसे यशोमती मैया

बड़ा बिगड़ गया है यह तेरा कन्हैया

कल घर मेरे आया, माखन चुराने

जब पकड़ा गया तो लगा करने बहाने

पूरे गोकुल में है शोर तेरा लल्ला माखन चोर

अरे मेरी की यह किसी की भी एक नहीं माने

मैया का कहना न माने, बाबा की इज्जत न जाने

ग्वालो को समझा के रखा बनते हो कितने सयाने

देखो तेरा किस्सा चारो और हो गया

यशोदा का लल्ला माखनचोर हो गया

चोरी चोरी माखन चुराता...

इनकी बातों में मैया तू ना आना

सीधा साधा, भोला भाला है यह तेरा काहना

अरे झूठ झूठ झूठ यह तो कहतीं हैं मैया

मैं क्यों करूँ चोरी मेरे पास सौ सौ गैया

झूठी बत्तियां बनाती हैं ये मुझको फसाती

देखो पीछे पड़ी हैं मेरे सारी गुजरियां

छोटी उम्र में ही काहना बिगड़ी तुम्हारी यह आदत

सारे मोहल्ले में देखो तुमने मचाई है आफत

देखो जहा देखो तेरा जोर हो गया

यशोदा का लल्ला माखनचोर हो गया

चोरी चोरी माखन चुराता...

चली मैं तो घर से मटकी को भर के

ना जाने तेरा लल्ला आया किधर से

मटकी गिराई मेरी चुनरी भिगायी

मैंने डाटा जो उसे मेरी मोड़ दी कलाई

छोटी छोटी सी उम्र, नहीं किसी का है डर

मैया बड़ा नटखट तेरा कृष्णा कन्हाई

माखन चुराते चुराते झगड़ा भी करने लगा है

बनवारी सारा मोहल्ला तुमसे तो डरने लगा है

देखो जिसे देखो तेरी और हो गया

यशोदा का लल्ला माखनचोर हो गया

चोरी चोरी माखन चुराता...

संपर्क : 09830608619

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।