गुरु नाम का मंत्र

पारंपरिक
अन्य मंत्र गुरुदेव भजन mantra
॥ पावन पाठ ॥

बिलकुल सीधा बिलकुल सच्चा बिलकुल सरल उपाए,

गुरु नाम का मंत्र जो पढ़ता कभी कष्ट न पाये,

बोलो जय जय गुरु देव तेरी सदा ही जय गुरु देव,

गुरु की किरपा दृष्टि जिस भी प्राणी पर पड़ जाती है,

जीवन में कोई भी मुश्किल कभी पास ना आती है,

गुरु नाम की लाठी से तो हर विपता गबराये,

गुरु नाम का मंत्र........

गुरु नाम की कश्ती में जो प्राणी बैठ गया है,

बिन पतवार बिना माझी के भव से पार हुआ है,

गुरु नाम को रटने वाला हर मंजिल पा जाए,

गुरु नाम का मंत्र....

वेद पुराणों ने भी महिमा गुरु नाम की गाई है,

बिना गुरु के गति नहीं है बात ये सतये बताई है,

गुरु की छाया में पापी हर पापो से तर जाए,

गुरु नाम का मंत्र........

जब से गुरु के चरणों में सारा जीवन कर डाला,

गुरु देव ने बच्चों को हर संकट से है निकला,

गुरु नाम की ज्योति से अंद्यारा भी छट जाए,

गुरु नाम का मंत्र......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।