बड़ा सुख मिलता है मैया जी

पारंपरिक
श्री राम भजन दुर्गा भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

बड़ा सुख मिलता है मैया जी,

दरबार तुम्हारे आने से,

सब कुछ पाया मैया रानी दीदार तुम्हारे आने से,

बने सारे काम मिले मन को आराम तेरे चरणों में शीश झुकाने से,

बड़ा सुख मिलता है मैया जी....

खोल दे भंडारे मियां सुन के जयकारे सुख झोली में हमारे सारे ढ़ाल दे,

तू है लाजवाब कर पुरे सब खवाब हल सारे ही सवालों के निकाल दे,

थाम ले तू हाथ सुन दिल की बात विश्वाश की ज्योत जगाने से,

बड़ा सुख मिलता है मैया जी.....

तेरा है कमाल करे मौज तेरे लाल तेरे होते है फ़िक्र किस बात की,

रखे तू ख्याल लेती दुखो से निकाल मैया मेहरो वाली सदा बरसात की,

जागे है नसीब बंदा रहा ना गरीब कुछ माँगा नहीं ज़माने से,

बड़ा सुख मिलता है मैया जी.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।