खाटू वाले श्याम एक दिन तेरे दर आये गे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम आ श्याम आ श्याम आ,

खाटू वाले श्याम एक दिन तेरे दर आये गे,

सामने होगा तू होगी जो गुफ्त गु नैना भर आएंगे,

खाटू वाले श्याम एक दिन तेरे दर आये गे,

आँखों में मेरी तेरी सूरत रहे मन मंदिर में तेरी ही मूरत रहे,

अब ज़माने से मुझको क्या लेना,

उम्र भर बस तुम्हारी जरूत रहे,

हो सहारा तेरा तू जो दे आसरा हम भी तर जायेगे,

खाटू वाले श्याम एक दिन तेरे दर आये गे,

पास बैठो मेरे तुमसे बाते करू जी भर के तुम्हे आज मैं देख लू,

तेरे चरणों में मैं यही बैठा रहु सामने हो मेरे तुमसे बाते करू,

जिज्ञासु संवारा हमसफ़र पार उतर जायेगे,

खाटू वाले श्याम एक दिन तेरे दर आये गे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।