दर्शन को तेरे माँ तेरे मंदिर आऊंगा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दर्शन को तेरे माँ तेरे मंदिर आऊंगा,

तेरे प्यार का जो सहारा मिले।

जो यह सिंह पर चढ़ कर आ जाएगी,

सारी खुशीआं मुझे माँ मिल जाएंगी।

झूमेंगे हम गाएंगे, तुम्हे हम खूब रिझाएंगे,

तेरे प्यार का जो सहारा मिले॥

आ कर दर पर तेरे हम गुण गाएंगे,

सारे दुखड़े तुम्ही से कह जाएंगे।

माँ जैसी दातार नहीं, वो भर देती भण्डार है,

तेरे प्यार का जो सहारा मिले॥

दया तेरी जो मुझ पर हो जाएगी,

मुह मांगी मुरादे मिल जाएँगी।

दास तेरा तुझे याद करे, तुझ पर ही विशवास करे,

तेरे प्यार का जो सहारा मिले॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।