भक्तों ने मिलकर उत्सव मनाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भक्तों ने मिलकर उत्सव मनाया है,

बस कमी आप की श्याम आ जाइये,

लटके फूलो की लढ़ियाँ दरबार में,

महके अंतर की खुशबू दरबार में,

जग मग जग मग ज्योति जली लगती कितनी है भली भली,

बस कमी आप की श्याम आ जाइये,

पलके सबकी बिशि है तेरी राह में,

तरसे प्रेमी तुम्हारे तेरी चाह में,

ढिंक ढिंक ढोलक बोले अमृत रस मुरली तो गोले,

बस कमी आप की श्याम आ जाइये,

रंग भाव भजन का निखरा यहाँ अटके श्याम बिहारी ढूंढे कहा,

वादा याद दिलाते है नंदू क्यों ही तरसाते है,

बस कमी आप की श्याम आ जाइये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।