श्याम दीवानो की इस जग में शान निराली है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम दीवानो की इस जग में शान निराली है,

जाकर देखो उनके घर में रोज दिवाली है,

सब कुछ आजमाया इसे आजमा,

पल में चढ़ा देगा ये तुझे आस्मां,

इस के दर से खाली न आया कोई सवाली है,

जाकर देखो उनके घर में रोज दिवाली है,

हारे का ये साथी मेरा बड़ा मशहूर,

करले भरोसा देगा प्यार भरपूर.,

इसके वृक्ष के प्यारे वन का जो भी ढाली है,

जाकर देखो उनके घर में रोज दिवाली है,

किरपा करि सँवारे ने जब श्याम पर,

कैसे असर है सबको आया नजर,

तेरे चलते जीवन में छाई हरयाली है,

जाकर देखो उनके घर में रोज दिवाली है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।