श्याम सहारा हमको तुम्हारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दो दिल टुटे दो दिल हारे,

श्याम सहारा हमको तुम्हारा,

डुब ना जाऊँ देदो किनारा,

पाप किया क्या हमने, दि नी क्यों हमको ये सजा,

पल पल मैं पुजु तुमको ,फिर क्यों तु रूठा है बता,

दर्द सहा ना जाये, अब तो बचा जा,

श्याम ...........

नाम तुम्हारा दाता, हारे को देता है सहारा,

मैं भी तो हार गया हूं, मेरा क्यूँ बनता ना सहारा,

तेरे सिवा इस जग मेँ ,कौन हमारा,

श्याम...........

अब भी ना बिगडा कुछ भी, आजा ओ मेरे खाटू वाले

बिगडी दशा ये मेरी, बिन तेरे कौन है सम्भाले

बेदर्दी बन ना बाबा, दे दो सहारा

श्याम ..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।