जिस हाल में रखोगे

संजय मित्तल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिस हाल में रखोगे उस हाल में रह लेंगे,

चाहे खुशियां मिले या गम हस हस के सेह लेंगे,

जिस हाल में रखोगे........

बड़ी मुदत से हमने पाया है प्रभु तुम को,

लाखो ठोकर खाई कई ताने मिले हमको,

बस तुझपे भरोसा था दुःख मेरे हर लेंगे,

जिस हाल में रखोगे ............

तकदीर के ताले जब मेरे थे गर्दिश में,

दुनिया हस्ती मुझपे रहते थे बंदिश में,

अब साथ मेरे है तू दुनिया से कह देंगे,

जिस हाल में रखोगे....

तुम को नहीं छोड़े गे जब तक है सांस मेरी,

नहीं जग की है परवाह बस एक है आस मेरी,

तेरे श्याम को है विशवाश दर्शन तेरा कर लेंगे,

जिस हाल में रखोगे....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।