गजानंद महाराज बेगा आजाओ

राज
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

हे गजानंद महाराज घर म्हारे बेगा आ जाओ,

थारे आया बात बणसी बेगा आ जाओ,

सबसे पहले तुमको ध्याते,गणनायक गणराज,

जल्दी आकर काम बनाते,देवों के सरताज,

रिद्धि सिद्धि के दाता,घर म्हारे बेगा आ जाओ...थारे आया,

मूसे की असवारी सोहे,गणनायक महाराज,

रूप थारो मनड़ो मोहे,भक्तों के भरतार,

भरी सभा में आके म्हारी,लाज बचा जाओ...थारे आया,

हर कीर्तन को पहले आके,सफल बनाते हो,

इसीलिए देवों में पहले,पूजे जाते हो,

दुखियारे इस "राज" को आशीष दे जाओ...थारे आया,

स्वर:गिरधर महाराज

रचना:राज

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।