चलो री सखी आज मिले गे भगवान

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

चलो री सखी आज मिले गे भगवान,

आज मिले गे श्री राम,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान,

आगे चलत इक गंगा मिलेगी,

वही करे गे इशनान,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान

आगे चलत इक कन्या मिलेगी,

वही करे गे कन्या दान,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान

आगे चलत इक मंदिर मिलेगा,

वही करे गे पूजा दान,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान

आगे चलत इक गइयाँ मिले गी,

वही करे गे गऊ दान,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान

आज मिले गे श्री राम,

चलो री सखी आज मिले गे भगवान

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।