हाय रे मैं तेरे कुर्बान

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कजरारी आंखों वाले,

ओ लीले घोड़े वाले,

जब से सुना है तेरा नाम,

हाय रे मैं तेरे कुर्बान..

दुनिया है तेरे पीछे,

मैं भी हूं तेरे पीछे,

अपना बना ले मेरे श्याम,

हाय रे मैं तेरे कुर्बान..

आते हैं दर पे तेरे, लाखों अरमान ले के,

हम भी आएंगे बाबा, अपने अरमान ले के,

हाथों में अपने तेरा, सुंदर निशान ले ,

मैं हूं दर्शन का प्यासा,

छाई है घोर निराशा,

मुझको बुला ले खाटू धाम,

हाय रे मैं तेरे कुर्बान..

मोटर न बंगला माँगूं, न एसी कार माँगूंं,

ओ मेरे खाटू वाले, तेरा दीदार माँगूं,

मैं भी अपने हिस्से का, थोड़ा सा प्यार माँगूं..

किस्मत बना दे मेरी,

दुनिया सजा दे मेरी,

किरपा बरसा दे मेरे श्याम,

हाय रे मैं तेरे कुर्बान..

जब से है देखा तुझको, हो गये गुलाम तेरे,

अपना बना ले बाबा, आयेंगे काम तेरे,

अपना ये जीवन सारा, लिख देंगे नाम तेरे,

चाकर बना ले मुझको,

दर पर बिठा ले मुझको,

दिल में बसा ले मेरे श्याम,

हाय रे मैं तेरे कुर्बान..

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।