प्रेमी की हर सांस पे बाबा लिखा है तेरा नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय जय बाबा श्याम,जय जय बाबा श्याम,

प्रेमी की हर सांस पे बाबा लिखा है तेरा नाम

मेरी इस बगियाँ का श्याम तू माली है,

मेरी हर विपता पे करे रखवाली है,

तेरी रेहमत से ही बाबा ये खुशहाली है,

हर सुबह तेरे नाम से उठता भजु तुझसे हर शाम,

जय जय बाबा श्याम,जय जय बाबा श्याम

ये दुनिया बेगैनी तू ही मेरा अपना है,

तेरे चरणों में राहु यही मेरा सपना है,

छोड़ के झूठे बंधन अब तो श्याम ही जपना है,

तुझको साथी मान लिया है चाहे कुछ भी हो अंजाम,

जय जय बाबा श्याम,जय जय बाबा श्याम

जुड़ा है तुझसे जो ये कैसा नाता है,

है बिन मांगे देता तू ऐसा दाता है,

चेतन जो भावो को पिरोये गुण तेरा गाता है,

पिछले जन्मो के कर्मो का शयद ये इनाम,

जय जय बाबा श्याम,जय जय बाबा श्याम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।