मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

शिव शंकर रखवाला मेरा,

मंगल कारी नाम है उनका,

शम्भू भोला भला,

मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा,

जिनकी महिमा ऋषि मुनि गावे,

योगी जिनका ध्यान लगाये,

मन उनका मतवाला,

मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा,

जो भी शिव शिव नाम ध्यावे,

वो ही मन वानचित फल पावे,

ऐसा शिव किरपाला,

मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा,

विधन हरे संताप मिटाये,

युग युग की सब पाप जलाये,

ऐसी नेत्र की जवाला,

मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा,

ज्ञानी जिन्हे विचारक हारे भगतन के वो खड़ा द्वारे,

ऐसा दीं दयाला,

मेरा शिव शंकर रखवाला मेरा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।