शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

शुभ दिन प्रथम गणेश मनाओ,

कार्य सिद्धि की करो कामना,

तुरतहि मनवांछित फल पाओ,

अंतरमन हो ध्यान लगाओ,

कृपासिंधु के दरशन पाओ,

श्रद्धा भगति सहित निज मन में,

मंगलदीप जलाओ जलाओ,

सेंदुर तुलसी मेवा मिसरी,

पुष्प हार नैवेद्य चढ़ाओ,

मेवे मोदक भोग लगाकर,

लंबोदर का जी बहलाओ,

एक दन्त अति दयावन्त हैं,

उन्हें रिझाओ नाचो गाओ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।