श्याम सपनो में देखा है मैंने

सौरव,गर्ष फगवाड़ा
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम सपनो में देखा है मैंने,

पीला पटका पीताम्बर थे पहने,

जय श्री राधे जय श्री राधे जय श्री राधे राधे,

जय श्री कृष्णा जय श्री कृष्णा जय श्री कृष्णा कृष्णा,

छवी अद्भुत थी भूषण थे पहने,

बनु पायल रहे मुझको पहने ,

ऐसी अद्भुत थी शोभा क्या कहने,

पीला पटका पीताम्बर थे पहने ,

श्याम सपनो में देखा है मैंने.......

संग राधा थी ऐसे वो डोले ,

मंद मुस्काये कुछ न वो बोले,

बांध नाचे वो चँदा से गहने,

पीला पटका पीताम्बर थे पहने,

श्याम सपनो में देखा है मैंने.......

मन में रमण बसे तुम ही रहना,

और इस दास का कुछ भी कहना ,

पाई करुणा इन चरणों की मैंने,

पीला पटका पीताम्बर थे पहने,

श्याम सपनो में देखा है मैंने.......

दिल की जागीर पे नाम तेरा,

मैं हूँ तेरी रमण तू है मेरा,

दिल के भीतर बसाये थे मैंने,

पीला पटका पीताम्बर थे पहने,

श्याम सपनो में देखा है मैंने.......

शब्द : .......

गायक : सौरव,गर्ष फगवाड़ा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।