तेरा सजा दिया दरबार

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तेरा सजा दिया दरबार बाला जी देखो नै आकै,

देखो नै आकै हो बाला जी देखो नै आकै,

तेरा सजा दिया दरबार.........

मैं तो तेरे द्वारे आया, तेरा लाल लंगोटा ल्याया,

तेरा भोग करा तैयार बाबा देखो नै आकै,

तेरा सजा दिया दरबार........

सब बणी बणी के साथी बिगड़ी में ना कोई हिमाती,

मैंने पागल कह जहान बाबा देखो नै आकै,

तेरा सजा दिया दरबार .......

मैंने रहती आश तुम्हारी या जिंदगी लागै भारी,

लिया सोच सोच में हार बाबा देखो नै आकै,

तेरा सजा दिया दरबार ........

गुरु गोविंद सिंह की वाणी इसका गांव है घुसकाणी,

इसकी बैंजो के दो तार बाबा देखो नै आकै,

तेरा सजा दिया दरबार........

कुमार सुनील फोक सिंगर

हिसार हरियाणा भारत

98 123 01662

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।