देखा सुरसा का मोबायल

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

जा रहे हो बजरंग बली बन कर के बी स एन ल।

चल दिये बजरंग बली बन कर के एयर टेल ॥

देखा सुरसा का मोबाइल ये कैसी रोमिंग है ॥

माउथ से इनकमिंग है इयर से आउटगोइंग है ॥

सागर में था ऐसा टावर,

जिसका था कुछ ऐसा पावर,

जल में ही पकड़े परछाई ये कैसी कैत्चिंग है ॥

लंका में जाने का आईडिया लगाया,

सूक्ष्म रूप बजरंगी ने अपना बनाया,

मार लंकिनी को सीता की करते सर्चिंग हैं ॥

लगा वृक्ष तुलसी का विभीषण के घर में

कौन भक्त वास करता है इन असुर में

लंका में भी प्रभु राम की नेत्वेरकिंग है ॥

लंका में रामजी का सेस्मसे आया

त्रिजटा ने मैसेज को सब को सुनाया

राम नाम की देखी मुद्रिका होती रिचार्जिंग है ॥

राम की शरण में जो जायेगा

आजीवन वैलिडिटी पायेगा

पूछ जलाने सब ने रचा आडंबर

लंका जली है उसका लगा रॉंग नंबर

डायरेक्ट कॉल नहीं है केवल मिस कालिंग है ॥

By Yogesh Tiwari

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।