राम के दास रस्ता दिखा दो

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज़-- इश्क़ में हम तुम्हे कई बताएं

राम के दास रस्ता दिखा दो राम जी से मुझे तुम मिला दो,

हाथ जोड़े मैं कब से खड़ा हूं गलतियों को मेरी तुम भुला दो,

राम के दास रस्ता दिखा दो..........

रोया जब भी तुम्हीं ने संभाला ,

हर मुसीबत से बाहर निकाला,

मुझको भक्ति का प्याला पिला दो,

राम जी से मुझे तुम मिला दो,

राम के दास रस्ता दिखा दो.........

कौन सा काम तुमसे जो ना हो,

भोले भगवान की आत्मा हो,

लहरी चंदन वो घिसना सिखा दो,

राम जी से मुझे तुम मिला दो,

राम के दास रस्ता दिख दो.........

कुमार सुनील फोक सिंगर

हिसार हरियाणा भारत

98123 01662

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।