राधा बन गई न्यायधीश

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा बन गई न्यायधीश और ललिता कप्तान

के पकड़े गए कृष्ण भगवान ॥

एकदिना ग्वालिन घर जाकर माखन खाने लगे चुराकर,

जग पडी़ वो चतुर गुजरियां पकड़ लिए दोइ कान,

पकड़े गए कृष्ण भगवान ......

माखन खाने लगे मुरारी अब ना चोरी करूं तुम्हारी,

एक बात न सुनी ललिता ने तुरत किया चालान,

पकड़े गए कृष्ण भगवान ...

नन्द बाबा की खोरी जाकर मुजरिम पेश किया है लाकर

कहे विधाता सुन मेरी मैया बहुत किया नुकसान

पकड़े गए कृष्ण भगवान.....

करी वकालत जब मनसुख ने झूठा केस किया है इसने

कहे विधाता सुन मेरी मैया मैं बालक नादान,

के छोड़े गए कृष्ण भगवान .........

द्वारा :योगेश तिवारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।