मैं गाउ तेरी भेट सुन ले आराम से

पारंपरिक
श्री राम भजन दुर्गा भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मैया तेरा रंग चढ़ गया शान से,

मैं गाउ तेरी भेट सुन ले आराम से,

तीन लोक में चर्चा तेरा आम है,

मैं लाया तेरी भेट तू लेले आराम से,

काली लक्ष्मी सरस्वती तू पिंडी रूप विराजे माँ,

ऊचे पर्वत मंदिर तेरा हर पल घंटा बाजे माँ,

घर घर में तेरी ज्योत जगे नवराते आन से,

मैं गाउ तेरी भेट सुन ले आराम से.

नाम तेरी महिमा मैया भक्त दीवाने गाते है,

अरे गली गली में हो जगराते तेरे ज्योत जगाते है,

ज्योत जगा ध्यान लगा के बैठे आराम से,

मैं लाया तेरी भेट तू ले ले आराम से,

जगराते में शैल दीवाना लिख कर भेट सुनाये गा,

तेरे नाम में मस्त मैया की मस्ती में ही गायेगा,

दूर दूर सांगत आई माँ तेरे द्वार पे,

मैं गाउ तेरी भेट सुन ले आराम से.

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।