तेरी बोले जय जयकार

-रोशनस्वामी'तुलसी"9610473172
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

कोए आया अपनी दुकान छोड़ क,

कोए आया घर का यो काम छोड़ क ॥

होंगे ले ले झोले त्यार, टोले निकल पड़े

तेरी बोले जयजय कार,टोले निकल पड़े

हाथ मे ध्वजा कर रही चम चम,

मस्ती में नाचे हर कोई छम छम,

लेके राम नाम आधार टोले निकल पड़े....

सालासर वाले का तो जलवा कमाल

कर लेगा दर्शन हो जावेगा निहाल

कर अपनी तेज़ रफ़्तार,टोले निकल पड़े....

नाम तेरा सुन के नरेश आया स

तुलसी भी बाबा फरियाद ल्याया स

भरो भगतां का भंडार,टोले निकल पड़े...

लेखक :-रोशनस्वामी'तुलसी"9610473172

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।