मेरा यार है वो मेरा यार है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिसकी ऊँगली पे चलता ये संसार है,

वो खाटू वाला श्याम धनि मेरा यार है,

खाटू में लगा कर बैठा जो दरबार है,

मेरा यार है वो मेरा यार है,

कोई हमसे पूछ के देखो कैसे ये नाम है करता,

भगतो से पूछ कर देखो कैसे ये काम करता,

इनके भगतो के आगे सब लाचार है मेरा यार है वो मेरा यार है,

जिसकी ऊँगली पे चलता ये संसार है,

वो खाटू वाला श्याम धनि मेरा यार है,

जीते की दुनिया सारी हारे के ये है सहारे,

गिरते को आप उठाते ऐसे है श्याम हमारे,

जो कहलाते दुनिया में लख दातार है वो मेरा यार है,

जिसकी ऊँगली पे चलता ये संसार है,

वो खाटू वाला श्याम धनि मेरा यार है,

दुनिया में देव हज़ारो पर ये है मेरे अपने,

खाटू जाके ही सबके सच्चे होते सारे सपने,

बस इनके भरोसे मित्तल का परिवार है वो मेरा यार है,

जिसकी ऊँगली पे चलता ये संसार है,

वो खाटू वाला श्याम धनि मेरा यार है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।