लेके पूजा की थाली

पारंपरिक
माता दुर्गा आरती दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

लेके पूजा की थाली ज्योत मन की जगा ली,

तेरी आरती उतारू भोली माँ,

तू जो देदे सहारा सुख जीवन का सारा,

तेरे चरणों पे वारु भोली माँ,

ओ माँ ओ माँ ..

धुले तेरे चरणों की लेकर माथे तिलक लगाया,

यही कामना लेकर मइयां द्वारे तेरे आया,

रहु मैं तेरा होके तेरी सेवा में खो के सारा जीवन गुजारु देवी माँ,

तू जो दे दे सहारा सुख जीवन का सारा तेरे चरणों पे वारु देवी माँ,

सफल हुआ ये जन्म के मैं था जन्मो से कंगाल,

तूने भक्ति का धन देके कर दियां मालामाल,

रहे जबतक ये प्राण करूँ तेरा ही ध्यान नाम तेरा पुकारू भोली माँ,

तू जो दे दे सहारा सुख जीवन का सारा तेरे चरणों पे वारु देवी माँ,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।