करें भगत हो आरती माई दोई बेरियां

पारंपरिक
माता दुर्गा आरती दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

करें भगत हो आरती माई दोई बेरियां ॥

सोने के लोटा गंगा जल पानी माई दोई बेरियां,

अतर चढें दो दो सिसियां माई दोई बेरियां,

करें भगत जन आरती माई दोई बेरियां,

लाए नंदन वन से फुलवा माई दोई बेरियां,

हार बनाये चुन चुन कलियां माई दोई बेरियां,

करें भगत जन आरती माई दोई बेरियां,

पान सुपारी माई ध्वजा नारियल दोई बेरियां,

धूप कपूर चढ़े चुड़ियाँ माई दोई बेरियां,

करें भगत जन आरती माई दोई बेरियां,

लाल वरण सिंगार करे माई दोई बेरियां,

मेवा खीर सजी थरियां माई दोई बेरियां,

करें भगत जन आरती माई दोई बेरियां,

गुप्तेश्वर की पीर हरो माई दोई बेरियां,

काटो बिपत की भई जरियां माई दोई बेरियां,

करें भगत जन आरती माई दोई बेरियां,

द्वारा : योगेश तिवारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।