कहो मन से राजाराम

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

कहो मन से राजाराम रमजा चित्रकूट में ॥

चित्रकूट में घर घर तुलसी

पूजे शालिग्राम रमजा चित्रकूट में ॥

चित्रकूट में संत विराजें

सुरसरि करें स्नान रमजा चित्रकूट में ॥

चित्रकूट में गड़ा हिंडोला

झूलें श्री भगवान रमजा चित्रकूट में ॥

चित्रकूट में सीता रसोंइया

जीमें लक्ष्मण राम रमजा चित्रकूट में ॥

भरत कूप में भरत विराजे

पर्वत पर हनुमान रमजा चित्रकूट में ॥

चित्रकूट में पीली कोठी

सेवक करें आराम रमजा चित्रकूट में

द्वारा : योगेश तिवारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।