मोतियन चौक पुरायों

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मोतियन चौक पुरायों मोरी माई री मैया मोरे अंगना में अइयो,

चंदन को री पलना बनवायों ,

नित नित झूला झुलाहौं मोरी माई री मैया मोरे अंगना में अइयो,

ताजे ताजे फूल बगीचा से लायों,

चुन चुन गजरा बनाहौं मोरी माई री मैया मोरे अंगना में अइयो ,

पान सुपारी माई ध्वजा नारियल,

याही भेंट चढ़ाहौं मोरी माई री मैया मोरे अंगना में अइयो,

देवी शरण माई तोरे जस गावें,

गा गा गीत मनाहौं मोरी माई री मैया मोरे अंगना में अइयो ॥

द्वारा : योगेश तिवारी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।