प्यारे राम के प्यारे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन राम भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

प्यारे राम के प्यारे,प्यारे राम के प्यारे,

हो सिया राम के प्यारे हनुमान जी,

मेरी विनती सुनो बाबा बजरंग बलि,

प्यारे राम के प्यारे,प्यारे राम के प्यारे,

मेरा जीवन ग़मो की है छाया,

कोई सुख का सवेरा न आया,

मेरी कया है खता मुझे कुछ न पता,

मुझपे करदो किरपा बाबा बजरंग बलि.

प्यारे राम के प्यारे,प्यारे राम के प्यारे,

तुम को जब भी है जिसने पुकारा,

उसको तुमने दिया है सहारा,

गुन्हा माफ़ करो सिर पे हाथ धरो,

मुझपे करदो किरपा बाबा बजरंग बलि.

प्यारे राम के प्यारे,प्यारे राम के प्यारे,

बाबा मुझको शरण में लगाओ,

सारे संकट मेरे तुम हटाओ,

देदो भगति का दान आये मुझमे ये ज्ञान,

विजय भक्ति करे बाबा बजरंग बलि.

मुझपे करदो किरपा बाबा बजरंग बलि.

प्यारे राम के प्यारे,प्यारे राम के प्यारे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।