लाखों के भाग जगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लाखों के भाग जगे मेरे बाबा के इशारे से,

खाली ना गया कोई मेरे श्याम के द्वारे से,

तेहरीर ये बदल देता तस्वीर बदल देता,

पल में बद किस्मत की तकदीर बदल देता,

दौड़ा चला आता है,एक बार पुकारे से,

खाली ना गया कोई मेरे श्याम के द्वारे से,

जिसके मन मंदिर में तेरी जोत निराली है,

हर दिन है वहां होली हर रात दिवाली है,

जो मांग न है मांगो हारे के सहारे से,

खाली ना गया कोई मेरे श्याम के द्वारे से,

विक जाता मोल बिना ये भाव तराने में,

लहराए बसंत छठा पतझड़ वीराने में,

बन जाते रंक राजा इक बार निहारे से,

खाली ना गया कोई मेरे श्याम के द्वारे से,

करुणा का सागर है कहती दुनिया सारी,

पल में भंगार भरे कलयुग का अवतारी,

बृजवासी किशन जीवन मेरा श्याम सहारे से,

खाली ना गया कोई मेरे श्याम के द्वारे से,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।