मंदिर बन गया प्यारा प्यारा बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मंदिर बन गया प्यारा प्यारा बाबा तुम को आना है,

आना आना है प्यारा प्यारा दरबार लगाना है,

जय श्री श्याम जय श्री श्याम ये हम को झूम के गाना है,

आजा आजा स्वागत में पलको को विशाये,

खुशबू के झोको से सारे मंदिर को महकाये,

केसरिया केसरियां चंदन माथे तिलक लग्न है,

मंदिर बन गया प्यारा प्यारा बाबा तुम को आना है,

इक द्वारिका तेरी दूजी हमने आज सजाई है,

मन मंदिर से खाटू वाले तेरी ज्योत जलाई है,

अब तो आहिस्ता आहिस्ता तुमसे प्रेम बढ़ाना है,

मंदिर बन गया प्यारा प्यारा बाबा तुम को आना है,

जैसा हमसे जो भी बन पाया है स्वीकार करो,

भूल अगर कोई हो गई हो तो बाबा हम को माफ़ करो,

लेहरी आ जाओ सांवरिया तुम से नैन लड़ाना है,

मंदिर बन गया प्यारा प्यारा बाबा तुम को आना है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।