तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे,

तू फिर रोया था सुन कर मेरी कहानी पे,

तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे,

वो गैर निकले जिनको मैंने समजा था अपना,

हसी आती है मुझे खुद के इस नादानी पे,

तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे,

ना जाने कौन सा वो पल था तुम मिले मुझको,

रेहमते बरसी तेरी मेरी ज़िंदगानी पे,

तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे,

तूने अनमोल बनाया है श्याम को छू कर,

मैं वारि जाऊ प्रभु तेरी मेहरबानी पे.

तेरी मेहर की नजर हो गई दीवानी पे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।