हमें शिव से मन

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

हमें शिव से मन को लगाना पड़ेगा,

उन्हें भी मदद को आना पड़ेगा,

अगर दिन गंवाया है झगडे में तुमने तो,

सोते में शिव को मनाना पड़ेगा,

अगर तू न मानेंगे दुश्मन हमारे,

तो हर हर महादेव सुनाना पड़ेगा,

सुनो शिव के प्रेमी ये रास्ता है सीधा,

इसी रास्ते को जाना पड़ेगा,

करो मुख से सुमिरन तूं ही शिव तू ही शिव,

नहीं यह का त्रास फिर तो खाना पड़ेगा,

जो है शिव का प्रेमी उसे प्रेम से ये,

भजन प्रेमियों को सुनाना पड़ेगा,

तू बैचैन मत हो ये है प्रेम बुटी,

इसे पी के वैकुंठ जाना पड़ेगा,

।। शीला रधुवंशी।। और भजनौ के लिए

हमारे चैनल बाक्स में जरुर बताये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।