राधा रस नाम प्याला

सर्व मोहन (टीनू सिंह)
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा रस नाम प्याला मैं घट घट करके पी गई,

बरसाने वाली राधा मेरी हर ली सारी वाधा,

मैं महिमा गाऊ इसकी,

कमली पगली कर डाला,

मैं घट घट करके पी गई

इस नाम में नवदा भगति इस नाम में अध्भुत शक्ति,

श्री राधा नाम का जादू कर लेता सबको काबू,

रस मीठा बड़ा ही निराला मैं घट घट कर के पी गई,

राधा रस नाम प्याला ..........

इस नाम पे मस्ती भरी रस पी कर चढ़े खुमारी,

ये नाम बड़ा गुण कारी ये नाम बड़ा हितकारी,

ये नाम बड़ा सुख वाला मैं घट घट कर के पी गई,

राधा रस नाम प्याला .......

ये नाम परम धन सबका ये जीवन धन है सबका,

यही नाम श्याम धन भावे यही नाम मुरलियाँ गावे,

चारो फल देने वाला मैं घट घट करके पी गई,

मैं घट घट कर के पी गई,

राधा रस नाम प्याला .......

संजीवनी कल्प तरु ये हर वाधा मधुप हरु ये,

इस नाम को जो जन जपते सब रोग है उनके कट ते,

ये नाम जपं की माला मैं घट घट कर के पी गई,

राधा रस नाम प्याला .......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।