मेरे बन जाते सब काम जब लेता हूं तेरा नाम

: राजू उतम
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

शेयर :-जब भी मैं किसी काम में नाकाम हो गया ...,

लेते ही तेरा नाम, मेरा काम हो गया...,

मेरे बन जाते सब काम, जब लेता हूं तेरा नाम...,

साई राम !, साई शयाम !

कोई जीवन में संकट आया, मैने तुझको पाया साथ खड़े,

मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहा, सब काम हुए छोटे या बड़े,

मेरी जब जब डोली नाव, मुझे तूने लिया है थाम,

साई राम !, साई शयाम !

जब भी जो भी तुझसे मांगा, खुशियों से दामन भर डाला,

जीवन की अंधेरी रातों में, तूने ही दिखाया उजियाला,

मेरे जब भी जले हैं पांव, तूने पल में करदी छांव,

साई राम !, साई शयाम !

अब यही तमंना ‘राजू’ की, अखियों की पयास बुझा डालो,

कुछ और नहीं है चाह मुझे, बस आ के दरश दिखा डालो,

मेरी विनय सुनो भगवान, मैं तो आया तेरे धाम,

साई राम !, साई शयाम !

गायक-: राजू उतम

लेखक-: राजू उतम

संगीत-: सौरव सैनी

कैसेट-: ओहदी रज़ा च राज़ी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।