अरदास यही है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

सुख चैन करार मिले सबको अरदास यही,

साईं तेरा प्यार मिले सब को अरदास यही है,

सबके संकट हर लो बाबा सब पे रहमत करदो बाबा,

जग में सत्कार मिले सबको अरदास यही है,

साईं तेरा प्यार मिले सबको अरदास यही है......

साईं तेरे चरणों में अपना ठिकाना हो,

सबकी भलाई चाहे किसी का बुरा न हो,

यही नेक विचार मिले सबको अरदास यही है,

साईं तेरा प्यार मिले सबको अरदास यही है....

जिसका हो साथी साईं तन्हा रहे वो क्यों,

सुनता हु जिसकी तू तो किसी से कहे वो क्यों,

तुम सा गम खार मिले सबको अरदास यही है,

साईं तेरा प्यार मिले सबको अरदास यही है....

कही पे हो अनसु तो वो हसी के ख़ुशी के हो,

सबके दिलो में जज्बे सभी की भली के हो,

एसा संसार मिले सबको अरदास यही है,

साईं तेरा प्यार मिले सबको अरदास यही है....

कर्मो का लेखा योखा करना तू प्यार से,

जाये न निराश साहिल कोई तेरे द्वार से,

रहमत वेशुमार मिले सबको अरदास यही है,

साईं तेरा प्यार मिले सबको अरदास यही है....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।